कप्तान रानी की हैट्रिक से भारत ने थाईलैंड को हराया, पूल बी में शीर्ष पर पहुंची

जकार्ता, कप्तान रानी रामपाल की हैट्रिक से भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई खेलों में सोमवार को अपने विजय अभियान को जारी रखते हुए थाईलैंड को 5-0 से हरा दिया। इस चौथी जीत के साथ ही पूल बी में भारतीय टीम 12 अंकों के साथ ही नंबर एक स्थान पर पहुंच गयी है।
रानी रामपाल की अगुवाई में महिला टीम ने अब तक चार मैचों में 38 गोल दागे हैं और उसके खिलाफ सिर्फ एक गोल हुआ है। भारतीय महिलाओं ने इससे पहले इंडोनेशिया को 8-0, कजाखिस्तान को 21-0, गत चैंपियन कोरिया को 4-1 से हराने से हराया था।
इस मैच में पहला क्वार्टर गोल रहित रहा जिसमें भारतीय टीम कुछ मौकों पर गोल करने में विफल रही। वहीं दूसरे क्वार्टर में भी थाईलैंड की टीम भारतीय टीम को आधे समय तक रोकने में सफल रही। रानी ने 37वें मिनट में एक गोल को दागकर भारत को 1-0 से की बढ़त दिलाई। वहीं तीसरे क्वार्टर के समाप्त होने तक भारत के पास एक गोल की बढ़त थी।
रानी ने इसके बाद 46वें मिनट में भारत की ओर से दूसरा गोल किया। मोनिका ने 52वें मिनट में एक गोल दागकर भारत की बढ़त को 3-0 पहुंचा दिया। नवजोत कौर ने 54वें मिनट में गोल कर स्कोर 4-0 किया। कप्तान रानी ने 56वें मिनट में पांचवां गोल करने के साथ अपनी हैट्रिक भी पूरी की। वहीं दूसरी ओर थाईलैंड ने गोल करने के कई प्रयास किये पर उसे सफलता नहीं मिली। अब सेमीपफाइनल में भारतीय टीम का सामना पूल ए की दूसरे नंबर की टीम से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *