70 साल पुराने आर.के.स्टूडियो को बेचेगा कपूर खानदान

मुंबई,बॉलीवुड की पहचान रहा राज कपूर का आरके स्टूडियो अब बिकने जा रहा है. जी हाँ, राजकपूर के 70 साल पुराने आर.के.स्टूडियो को बेचने की कवायद अब शुरू हो गई है. खबर है कि मुंबई के चेम्बूर स्थित इस स्टूडियो को राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर समेत पूरे परिवार ने मिलकर ये फैसला लिया है. दरअसल पिछले काफी समय से इस स्टूडियो में ज्यादा काम नहीं होता और इतनी लागत के बाद भी इस स्टूडियो को ज्यादा लोग शूटिंग के लिए किराये पर नहीं ले रहे थे. ये स्टूडियो मुनाफे में नहीं चल रहा था इसलिए कपूर परिवार ने मिलकर ये फैसला किया है. कहा जा रहा है कि स्टूडियो बेचने के लिए कपूर परिवार बिल्डर्स, डेवलपर्स और कॉर्पोरेट्स से कॉन्टैक्ट में है. येआपको बता दें कि स्टूडियो तक़रीबन 2 एकड़ जमीन पर बनाया गया है और यहां राज कपूर ने अपनी अधिकतर फिल्मों की शूटिंग की है.आर.के.स्टूडियो के न चलने का एक कारण ये भी है कि यह मुंबई के उस इलाके में मौजूद है जहां अब शूटिंग बेहद कम होती है. अधिकतर शूटिंग वेस्टर्न लाइन्स के फिल्मसिटी से लेकर अन्य जगहों पर होती है और आर.के.स्टूडियो हार्बर लाइन में मौजूद है जिससे ज्यादातर लोग शूटिंग के लिए इतनी दूर सफर नहीं करना चाहते. पिछले साल 16 सितंबर को स्टूडियो में आग लग गई थी. इस दौरान इसके कुछ हिस्से बुरी तरह जल गए थे.इस स्टूडियो में आग लग गई थी जिससे स्टूडियो को काफी नुकसान भी पहुंचा था. आर.के.स्टूडियो को बेचने का फैसला कपूर परिवार के लिए आसान नहीं था. खबर के मुताबिक अभिनेता ऋषि कपूर ने कहा, “हमने अपने दिलों पर पत्थर रखे हैं. छाती पर पत्थर रख कर, सोच समझ कर फैसला लिया है.” ‘हमने स्टूडियो को रेनोवेट कराया था लेकिन हर बार ऐसा करना मुमकिन नहीं है. कई बार ये जरूरी नहीं कि सारी चीजें आपके हिसाब से ही हों. हम सभी इस बात से बेहद दुखी हैं.’ बहरहाल अब देखना ये है कि राज कपूर द्वारा बनाया गया ये आइकोनिक स्टूडियो इतिहास बनकर रह जाता है या फिर इस स्टूडियो को नया जीवनदान मिलता है. स्टूडियो को बेचे जाने के बाद इस जगह पर कुछ और बनाया जाएगा या इसका नवीनीकरण होगा यह भी वक्त के साथ ही पता चलेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *