बरेली, सुभाषनगर थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय बच्चे की खाली प्लाट में भरे बारिश के पानी में डूबकर मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार विपिन कश्यप (08) का शव शनिवार को घर से करीब आधा किलोमीटर दूर मिला। विपिन के घर के सामने खाली करीब साढ़े तीन-चार फीट तक पानी भरा हुआ है। विपिन कल शाम को घर के आंगन में खेल रहा था। उसके फुफेरे भाई दिनेश कश्यप घर से करीब पांच सौ मीटर दूर राजीव कालोनी की गली नंबर-10 में रहते हैं। शाम को विपिन उनके घर जाने के लिए निकला। घर के सामने भरे पानी से गुजरने की कोशिश में उसका पैर फिसल गया और वह पानी में गिर गया। इस हादसे को मोहल्ले वाले भी देख नहीं सके, अन्यथा उसको बचाया जा सकता था। घर वाले विपिन को रात भर तलाशते रहे लेकिन सुबह उसका शव प्लाट में भरे पानी पर उतराया हुआ मिला।
बच्चे की पानी में डूबकर मौत