नाटिंघम,भारत तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड से जीत से सिर्फ एक विकेट दूर है .आज मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने पर मेजबान इंग्लैंड ने 9 विकेट खोकर 311 रन बना लिए थे.इंग्लैंड की तरफ से बटलर ने शानदार शतक जड़ा वह बुमराह की गेंद पर 106 रन बना कर पगबाधा आउट करार दिए गए.भारत को लंच और टी के बीच के खेल में कोई सफलता नहीं मिली,टी के बाद बुमराह ने तीन खिलाडियों को जल्दी-जल्दी आउट कर भारत को मैच जीतने के करीब पंहुचा दिया उन्होंने दो लगातार गेंदों पर बटलर और ब्रास्टोक्स के विकेट लिए फिर उसके बाद उन्होंने वोक्स को विकेट पीछे कैच करा कर भारत की शीघ्र विजय का रास्ता साफ़ किया.रशीद भी बुमराह की गेंद पर राहुल द्वारा लपके गए लेकिन थर्ड अंपायर से पूछे जाने पर वह बॉल नो बॉल करार दी गई. आज पंड्या को भी एक सफलता मिली उन्होंने स्टोक्स को आउट किया.अभी मैच में एक दिन का खेल शेष था.
नाटिंघम टेस्ट में भारत जीत से एक विकेट दूर