जकार्ता,भारत की पहलवान दिव्या काकरण सेन ने एशियाई खेलों में मंगलवार को 68 किलोग्राम महिला वर्ग की फ्री स्टाइल कुश्ती में कांस्य पदक जीता है। इससे पहले दिव्या स्वर्ण की दौड़ से बाहर हो गई थी पर उसने जबरदस्त वापसी करते हुए चीन की वैनलिंग चैन को हराकर कांस्य हासिल किया। दिव्या ने पहले ही मिनट में 6-0 की बढ़त बना ली थी। तकनीकी आंकलन के साथ ही दिव्या को विजेता घोषित कर दिया गया। दिव्या को पूरा मुकाबला जीतने में केवल 90 सैकेंड ही लगे। दिव्या ने इससे पहले राष्ट्रमंडल खेलों में भी कांस्य पदक जीता था।
बेहद साधारण परिवार से निकली दिव्या पहली बार तब चर्चा में आई थी जब यूपी में एक नामी दंगल के दौरान उन्होंने पुरुष पहलवान को हरा दिया था। दिव्या का भाई भी कुश्ती का खिलाड़ी रहा है, ऐसे में बचपन में भाई को दंगल में जाता देख दिव्या ने भी घर में ही अभ्यास शुरू कर दिया था।
एशियाई खेल की फ्री स्टाइल कुश्ती में दिव्या ने कांस्य जीता