वॉटसन ने खरीदा विराट से महंगा घर

सिडनी,आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉटसन ने 47 करोड का एक घर खरीदकर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है। विराट ने हाल ही में मुंबई के एक आलीशान अपार्टमेंट में घर लिए था जिसकी कीमत 34 करोड़ थी। वॉटसन ने सिडनी के पूर्वी किनारे पर यह आलीशान घर खरीदा है। वॉटसन का ये घर तकरीबन 90 साल पुराना है लेकिन इसकी लोकेशन शानदर है। वॉटसन ऑस्ट्रेलिया की टीम से बाहर हैं पर उन्होंने भारत में हुए इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सत्र में चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेला था। वॉटसन ने फाइनल में 117 रन बनाकर चेन्नई को तीसरी बार आईपीएल चैंपियन बनाया था। वॉटसन ही नहीं ऑस्ट्रेलिया के दूसरे खिलाड़ियों के पास भी महंगे और आलीशान घर हैं। इसमें ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ और पूर्व उपकप्तान डेविड वॉर्नर भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *