भारत ने पहले दिन बनाये 6 विकेट पर 307 रन

नाटिंघम,भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार को यहां शुरु हुए तीसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल ख़त्म होने पर 307 रन बना लिए और मेहमान टीम के चार खिलाडी आउट होना शेष थे. कोहली और रहाणे ने शानदार बल्लेबाजी कर भारत की स्थिति को संभाला दोनों ही अपना शतक पूरा नहीं कर सके कोहली ने 97 और रहाणे ने 81 रनों का योगदान दिया. इसके पहले लंच के समय तक 82 रनों पर ही तीन विकेट गंबा दिये। लंच के ठीक पहले चेतेश्‍वर पुजारा 14 रन बनाकर क्रिस वोक्स का शिकार बने। वोक्स ने इससे पहले शिखर धवन को 35 जबकि केएल राहुल को 23 रनों पर पेवेलियन भेज दिया था।
इससे पहले घास से भरपूर विकेट पर इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। धवन और राहुल ने अच्छी शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 60 रन बनाये। इसके बाद धवन की लय टूटी और वह वोक्स की गेंद पर बटलर के हाथों कैच आउट हो गये, इसके बाद 65 के कुल योग पर वोक्स ने राहुल को भी बोल्ड कर दिया। खेल ख़त्म होने के समय ऋषभ पंत 22 रन बना कर खेल रहे थे,जबकि दिन की आखिरी गेंद पर हार्दिक पंड्या 18 रन बना कर एंडरसन की गेंद पर बटलर द्वारा लपक लिए गए.मेजबान इंग्लैंड की तरफ से वोक्स ने सर्वाधिक 3 एंडरसन,ब्रॉड और रशीद ने एक-एक विकेट लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *