स्वच्छता में नंबर 1आये है शिक्षा में भी नंबर 1 आना है – तोमर

इंदौर,हिन्द रक्षक संगठन के संयोजक व ब्रह्मलीन शिक्षा मंत्री लक्ष्मणसिंह गौड़ द्वारा समाजहित में जिन कार्यो की शुरुवात की गई थी वो आज भी जारी है। मैं दूसरी बार इस आयोजन में आया हुं। व्यक्ति रहे ना रहे उसके किये कार्य प्रेरणादायी बनकर समाज मे रहते है। लखन जी को हम पुण्योदय के माध्यम से याद करते है। ये हमारी श्रधांजलि है। लखन जी ने जिस दिशा में काम करके अपने प्राण – प्रण एक किये वो आज भी जारी है। हिन्द रक्षक का पुण्योदय प्रकल्प पवित्र आयोजन है। जिस तरह हम लगातार सफ़ाई में नंबर 1 आये है उसी तरह शिक्षा में भी नंबर 1 आना है।
ये आज हिन्दरक्षक संगठन के पुण्योदय प्रकल्प के आयोजन में केंद्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर ने कही ।कार्यक्रम की शुरुवात में भारतमाता के चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण किया गया ।
स्वागत भाषण एकलव्य सिह गौड़ ने दिया इसके पश्चात महापौर व विधायक मालिनी गौड़ ने कार्यक्रम में मौजूद बच्चो को पॉलीथिन, प्लास्टिक का उपयोग ना करने की शपथ दिलवाई । महापौर श्रीमती गौड़ ने अतिथि श्री तोमर का स्वागत किया । इस मौके पर विधायक सर्वश्री महेंद्र हार्डिया, सुदर्शन गुप्ता, उषा ठाकुर, मनोज पटेल भी मौजूद थे इसके पूर्व एकलव्य सिह गौड़ ने प्रकल्प की जानकारी दी । संगठन द्वारा इस वर्ष 4 लाख से अधिक कॉपिया बाटी जा चुकी है । इसकी शुरवात ब्रह्मलीन लक्ष्मणसिंह गौड़ द्वारा 16 वर्ष पूर्व की थी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *