रायपुर शहर के व्यवस्थित विकास में एक और कड़ी जुड़ी- डॉ. रमन

रायपुर,मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज शाम राजधानी रायपुर के नवीन विश्राम भवन परिसर में सर्व सुविधायुक्त सभाकक्ष, भोजन कक्ष, रसोई कक्ष और इस नए विस्तारित निर्माण को जोड़ने के लिए बनाए गए स्काई वे का लोकार्पण किया। लोक निर्माण विभाग द्वारा इन सभी कार्यों को लगभग 6 करोड़ रूपए की लागत से पूर्ण किया गया है। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकसभा सांसद रमेश बैस ने की।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हरेली के त्योहार के शुभ अवसर पर शहर के मध्यम स्थित नवीन विश्राम गृह में सभाकक्ष, डायनिंग हाल एवं अन्य निर्माण कार्य से शहर की एक बड़ी जरूरत पूरी हो रही है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण के द्वारा शहर को व्यवस्थित करने के कार्यों में आज एक और कड़ी पूरी हो गयी है, इससे शहर के विकास को नया आयाम मिलेगा। इस मौके पर उन्होंने अपनी बधाई और शुभकानाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *