नडाल शीर्ष पर कायम ,एंडरसन फिसलकर छठे स्थान पर

मेड्रिड,स्पेन के स्टार खिलाड़ी राफेल नडाल ने पुरुष टेनिस संघ (एटीपी) रैंकिंग में शीर्ष पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। आज जारी हुई ताजा रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी केविन एंडरसन एक स्थान फिसलते हुए छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव ने एंडरसन के पछाड़ते हुए पांचवां स्थान हासिल किया है। स्विट्जरलैंड के दिग्गज रोजर फेडरर दूसरे स्थान पर और जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव तीसरे स्थान पर हैं। चौथे स्थान पर अर्जेटीना के जुआन मार्टिन डेल पोटरो हैं।
इसके अलावा, क्रोएशिया के मारिन सिलिक सातवें, आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम आठवें, अमेरिका के जॉन इसनेर नौवें और सर्बिया के नोवाक जोकोविक 10वें स्थान पर हैं। वाशिंगटन ओपन के फाइनल तक का सफर तय करने वाले युवा खिलाड़ी आस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मिनाउर ने लंबी छलांग लगाकर 27वां स्थान हासिल कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *