न्यूयॉर्क,एक अध्ययन में पता चला है कि आज की सफल और आत्मनिर्भर लड़कियां मिस्टर राइट से कम पर समझौता करने के लिए तैयार नहीं हैं।अमेरिका की कॉर्नेल यूनीवर्सिटी में सोशियोलॉजी विभाग में प्रोफेसर और प्रमुख शोधकर्ता डेनियल लिक्टर व बर्मिंघम यूनीवर्सिटी से सह शोधकर्ता जोसेफ प्राइस का कहना है कि अविवाहित लड़कियां अब ऐसे पुरुष से शादी करने के बारे में सोचती हैं, जिनकी कमाई उनसे 66 फीसदी अधिक हो और कॉलेज की डिग्री का दर्जा 49 फीसदी अधिक ऊंचा हो। शोधकर्ताओं ने इस नतीजे पर पहुंचने के लिए विशेषज्ञों ने तकरीबन एक करोड़ से अधिक परिवारों को सर्वे में शामिल किया। यह आंकड़े यूएस सेंसस ब्यूरो ने जारी किए थे। इसमें उन्होंने 25 साल से 45 साल के शादीशुदा जोड़ों पर अध्ययन किया। अपने शोधपत्र मिसमैचेज इन इ मैरिज मार्केट में उन्होंने यह माना कि महिलाएं अपने लिए समान योग्यता वाले पुरुष तलाश रही हैं। अध्ययन में कहा गया है कि 55 फीसदी महिलाएं 43 फीसदी पुरुषों के मुकाबले 30 साल की उम्र में उच्च शिक्षा ले रही होती हैं। इसके अलावा ऐसे परिवारों की संख्या पिछले 40 साल में काफी कम हो गई है, जिनमें सिर्फ एक ही वयस्क कमा रहा होता है। ये लडकियां अपने से कम शैक्षिक योग्यता और वित्तीय स्थिति वाले लड़कों से शादी के बारे में वह सोचती तक नहीं हैं। भले इसके लिए उन्हें कितना ही लंबा इंतजार न करना पड़े।
आत्मनिर्भर लडकियों को चाहिए मिस्टर राइट,इंतजार में लड़कियां नहीं कर रही शादी