भोपाल,करीब ढाई करोड़ रुपये के रथ पर सवारी कर जनआशीर्वाद मांग रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर अमेरिका यात्रा के एमपी की सड़कों को अमेरिका की सड़कों से अच्छा बता कर शेखी बघारना अब महंगा साबित हो रहा है, सीएमओ
द्वारा किया गया ट्वीट सरकार के लिए मुसीबत बन गया है। रविवार को हुए इस ट्वीट पर मप्र कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है। कमलनाथ ने कहा कि सीएम ऐसा डमरू बजाते हैं कि सड़कें अमेरिका से अच्छी हो जाती हैं और अब मुख्यमंत्री खुद स्वीकार कर रहे हैं कि सड़क नहीं होने की वजह से स्वास्थ्य विभाग की टीम को पैदल और नाव से जाना पड़ा।
कमलनाथ का पलटवार
प्रदेश की सड़कों को अमेरिका से अच्छी बताने वाले शिवराज खुद स्वीकार रहे हैं कि छतरपुर के गांवों में गई स्वास्थ्य विभाग की टीम को सड़क नहीं होने से 10 किमी तक पैदल, नाव से व अन्य बाधाओं को पार कर जाना पड़ा।
कमलनाथ ने किये ट्वीट
किसान आत्महत्या और ब्रांडिंग पर घेरा।
पहला ट्वीट: क्यों प्रदेश में खेती घाटे का धंधा बनी? क्यों आप किसानो को खेती छोडऩे की सलाह दे रहे हैं? किसानों का कजऱ् माफ क्यों नहीं हुआ?
दूसरा ट्वीट: शिवराज जी आप तो किसान पुत्र हैं, आपने तो खेत-खलिहान-पगडंडी सब देखे हैं, फिर क्यों सबसे अधिक किसान आपके राज में आत्महत्या कर रहे हैं? क्यों किसानों के सीने पर गोलियां दागी गईं? क्यों दोषियों को क्लीनचिट दे दी गई?
तीसरा ट्वीट : ‘विज्ञापन में तो दिखे विकास, और मैदान में भूख प्यासÓ शिवराज सिंह चौहान 30 में से 25 दिन मध्य प्रदेश के अखबारों में अपनी फोटो छपवाते हैं और हर महीने 300 करोड़ रुपए खर्च करते हंै, अब मध्य प्रदेश की जनता विज्ञापनों को देखकर गुमराह नहीं होने वाली है।
सिंधिया ने रोजगार पर किये सवाल
ये क्या हो रहा शिवराज जी
मध्यप्रदेश चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष और गुना सांसद सिंधिया ने शिवराज सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीटर के माध्यम से सरकार पर तीखे वार किए है और मुख्यमंत्री शिवराज से पूछा है कि आखिर नौकरियां कहां है। सिंधिया ने ट्वीट के माध्यम से शिवराज सरकार पर निशाना साधा है और लिखा है कि मप्र का हाल बेहाल- प्रति दिन 2 लाख नौकरियां उतपन्न करने का वादा किया था, लेकिन पिछले 14 सालो में केवल 17,600 बेरोजग़ार लोगों को नौकरी दे पाई। 2017 में 1750 युवा को नौकरी मिली! नतीजा -2 सालों में बेरोजग़ारी में 53 प्रतिशत वृद्धि! ये क्या हो रहा शिवराज जी?
दिग्विजय ने लगाए घोटाले के आरोप
व्यापमं घोटाला, अवैध उत्खनन में शिवराज का पूरा परिवार शामिल
जबलपुर में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान अवैध रेत खनन और व्यापम घोटाला मामले में पूरी तरह से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के शामिल होने का आरोप लगाया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि नर्मदा परिक्रमा के दौरान उन्होंने कई स्थानों पर अवैध रेत खनन होते देखा। इसमें नरसिंहपुर के एक मंत्री और जबलपुर की एक विधायक भी शामिल हैं। इस अवैध रेत खनन में सीएम के साथ पूरी बीजेपी शामिल है। व्यापमं घोटाले में पूरी तरह से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और उनका पूरा परिवार शामिल है। रेत अवैध खनन , पोषण आहार और ई टेंडरिंग में सीएम और उनका पूरा परिवार शामिल है। राफेल मामला में भी दिग्गविजय सिंह ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। यूपीए सरकार के द्वारा तैयार प्रस्ताव को पीएम मोदी ने नियमों के विरुद्ध बिना वित्त मंत्रालय कीसहमति से फ्रांस सरकार से सौदा कर लिया। एक हवाई जहाज पर सरकार 9 सौ से एक हजार करोड़ अधिक क्यों दे रही है इसका जवाब नहीं है पीएम के पास।