देहरादून,देश के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी उत्तराखंड के गांव त्रिजुगीनारायण के मंदिर में होगी। बताया जा रहा हैं कि शादी को लेकर अंबानी परिवार ने उत्तराखंड सरकार से बात कर ली है। इस मंदिर में पहले भी कई बड़ी हस्तियों की शादी हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अंबानी परिवार की बहू बनने जा रहीं श्लोका मेहता ने ही इस मंदिर में शादी की इच्छा जाहिर की। उत्तराखंड सरकार इस मंदिर को वेडिंग डेस्टिनेशन घोषित कर चुकी है। समुद्रतल से 9000 फीट पर स्थित मंदिर को लेकर मान्यता है कि भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह इसी मंदिर में हुआ था। मीडिया के मुताबिक जिस अग्निकुंड के आसपास भगवान शिव और पार्वती ने सात फेरे लिए थे, उसमें तीन युगों से लगातार अग्नि जल रही है। इसीलिए इस मंदिर का नाम त्रियुगी हो गया। जानकारी के मुताबिक इस खबर के आने के बाद से स्थानीय निवासी और मंदिर प्रशासन बेहद उत्साहित हैं। इस मंदिर में पहले टीवी कलाकार कविका कौशिक, उत्तराखंड के राज्यमंत्री डा.धनसिंह रावत, आइएएस अपर्णा गौतम की शादी हुई है। जानकारी के मुताबिक रिलायंस ग्रुप की टीम ने इस मंदिर का दौरा कर लिया है।
उत्तराखंड के त्रिजुगीनारायण मंदिर में शादी करेंगे आकाश और श्लोका