सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में नाबालिग का गला काटा

जबलपुर,पनागर थाना अंतर्गत ग्राम तिलगवां में एक सिरफिरे आशिक ने प्यार में पागल होकर 16 वर्षीय किशोरी की हत्या कर दी। पुलिस ने गला काटकर हत्या करने वाले इस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने मृतिका की बड़ी बहन पर भी जानलेवा हमला किया। इसके बाद गांव में दहशत और आक्रोश दोनों का ही माहौल है। गांव के पंच, सरपंच और ग्रामीण सभी आरोपी के परिवार को बेदखल करने की मांग कर रहे हैं। घटना के संबंध में पनागर पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम तिलगवां निवासी श्रीमति मीना बाई पति छोटे लाल यादव गाँव से बाहर अपने खेत में बने मकान की परछी में सो रहीं थीं उसकी तीनों बेटियाँ कु. रानी, कु. रजनी, कु. रेणु घर के अंदर कमरे में सोईं थीं लडकियोें का पिता छोटेलाल यादव ग्राम सुंदरपुर गया हुआ था। 1 अगस्त की रात 9 बजे आरोपी अमित बर्मन बका लेकर मीना बाई यादव के घर में धक्का मारकर घुसा, बड़ी लड़की कुमारी रजनी के सिर में बके से हमला किया रेणु और रानी जान बचाने कमरे से भागीं तो अमित ने पीछा करके रेणु को पकड़ा और खेत की तरफ ले गया। 16 वर्ष की रेणु चीखी-चिल्लाई अमित ने उसकी पीठ व जांघ में कातिलाना हमले किये जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया और रेणु की बहन
18 वर्षीय कु. रजनी यादव की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 589/18 धारा 458,307,363,364,302 एवं 3, 4 पाक्सो एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त बका बरामद कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *