विश्व बैडमिंटन के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे स्टार शटलर श्रीकांत

नांजिंग,भारतीय स्टार शटलर किदांबी श्रीकांत ने स्पेन के पाब्लो एबियन को तीन गेमों के मैच में हराकर बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। पांचवीं वरीयता प्राप्त श्रीकांत ने पाब्लो को 21-15, 12-21, 21-14 से रहा दिया। पिछले साल चार खिताब जीतने वाले श्रीकांत का सामना अब मलेशिया के डैरेन ल्यू से होगा, जिन्होंने 2012 में फ्रेंच ओपन सुपर सीरीज जीती थी। श्रीकांत ने पहले गेम में 2-4 से पिछड़ने के बाद अंतर कम करके 6-8 कर दिया। इसके बाद 16-13 की बढ़त बना ली। पाबलो ने वापसी की कोशिश की, लेकिन श्रीकांत ने पहला गेम जीत लिया। दूसरे गेम में श्रीकांत ने 6-3 की बढ़त बना ली, लेकिन पाबलो छह अंक की बढ़त लेकर आगे निकल गए। श्रीकांत ने स्कोर 10-12 कर दिया, लेकिन पाब्लो ने लगातार अंक बनाकर गेम जीत लिया। निर्णायक मुकाबले में पाब्लो ने एक समय 11-9 की बढ़त बना ली थी, लेकिन बाद में श्रीकांत ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *