नई दिल्ली,पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिल देव ने कहा है कि उन्होंने अभी तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने जा रहे इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में जाने पर कोई फैसला नहीं लिया है। इससे पहले इमरान ने भारत के विश्व विजेता कप्तान कपिल देव, सुनील गावास्कर और नवजोत सिंह सिद्धू को शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया था। क्रिकेटर से राजनेता बने सिद्धू ने निमंत्रण स्वीकार लिया है लेकिन कपिल ने कहा , ‘न्योता मिला है लेकिन फैसला नहीं किया है।’ कपिल ने ये साफ कर दिया कि वो 11 अगस्त को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे पर इस पर अभी अंतिम फैसला लेना बाकी है।
इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ हाल ही में हुए चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है। वहीं इमरान ने बुधवार को कपिल और गावस्कर के अलावा बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को भी आमंत्रण भेजा है। सिद्धू ने 11 अगस्त को शपथ ग्रहण में पहुंचने की पीछे अपना कारण एक खिलाड़ी होना बताया है। उन्होंने कहा है कि वो बतौर राजनेता नहीं बल्कि एक खिलाड़ी के रूप में इस समारोह में शामिल होने जाएंगे। इससे पहले इमरान के चुनाव जीतने पर कपिल देव ने इमरान खान को जीत की बधाई भी दी थी।
इमरान के शपथ ग्रहण समारोह में जाने पर फैसला नहीं लिया : कपिल