नई दिल्ली,बीजेपी और खासकर मोदी-शाह के नेतृत्व को लेकर लगातार हमलावर रहने वाली ममता बनर्जी का बुधवार को एक अलग ही रूप में देखी। एनआरसी मामले को लेकर मोदी सरकार का विरोध कर रही तृणमूल सुप्रीमों और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को संसद में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की। इस दौरान ममता बनर्जी ने आडवाणी के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ममता ने इस शिष्टाचार भेंट कहा है। बताया जा रहा है कि आडवाणी और ममता के बीच करीब 15 मिनट तक गुफ्तगू हुई। बता दें कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी और बीजेपी के बीच लड़ाई ठनी हुई है। बीजेपी लगातार अपने कार्यकर्ताओं की हत्या का आरोप टीएमसी पर लगाती रही है। इसके अलावा ममता बनर्जी 2019 के चुनावों के मद्देनजर ऐंटी बीजेपी फ्रंट की कवायद में भी जुटी हैं। इसकारण ममता लगातार मोदी विरोधी दलों के साथ बैठ कर रही है।
इस बीच बीजेपी के ‘पितामह’ माने जाने वाले आडवाणी के साथ ममता की इस मुलाकात को लेकर चर्चा होना स्वभाविक है। ममता बनर्जी बुधवार को यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल से मिलने वाली हैं। दरअसल ममता ने अगली साल जनवरी में 19 जनवरी को एक रैली का आयोजन किया है। ममता इस रैली को मेगा ऐंटी बीजेपी इवेंट का रूप देने की कोशिश में जुटी हुईं हैं। इस क्रम में ममता ने राष्ट्रीय राजधानी में मुलाकातों का दौर शुरू किया है। मंगलवार को दिल्ली पहुंची ममता ने एनसीपी चीफ शरद पवार,उनकी बेटी सुप्रिया सुले, बीजेपी के बागी यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा के साथ राम जेठमलानी से भी मुलाकात की हैं।
15 मिनट तक गुफ्तगू ,संसद में आडवाणी से मिलीं ममता बनर्जी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद