10 साल की सजा सुनते ही कठघरे से कूदकर कोर्ट से फरार हो गया बलात्कार का आरोपी

बड़वानी,जैसे ही जज ने बलात्कार के आरोपी के खिलाफ फैसला सुनाया और उसे 10 की सजा का आदेश दिया तो ये सुनते ही आरोपी युवक कठघरे से कूद कर फरार हो गया। वाकया बड़वानी की जिला अदालत का है। जहां रेप के आरोपी पर फैसला आना था। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वह कटघरे में खड़ा था। कोर्ट में जज और वकील समेत बाकी लोग भी मौजूद थे। इस दौरान इस घटना के बाद कोर्ट रूम में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। राजपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश समीर कुलश्रेष्ठ ने मंगलवार शाम को वासवी गांव निवासी विजय सोलंकी को नाबालिग बालिका से दुष्कर्म का दोषी करार दिया। न्यायाधीश ने दोषी को दस वर्ष सश्रम कारावास और 7,000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अदालत में जैसे ही न्यायाधीश ने सजा का ऐलान किया सोलंकी तुरंत कटघरा फांद कर अदालत से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि न्यायाधीश के निर्देश पर अदालत के मुंशी ने देर रात अपराधी सोलंकी के फरार होने की सूचना पुलिस को दी और प्राथमिकी दर्ज कराई। यादव ने बताया 2005 में सोलंकी के खिलाफ थाना राजपुर में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। जिसमें वह लम्बे समय से जमानत पर था। मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने उसे दुष्कर्म का दोषी पाते हुए सजा सुनाई थी। पुलिस फरार अभियुक्त की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *