चेक बाउंस के मामले में भाजपा के पूर्व विधायक आशाराम स्थाई वारंटी घोषित

दतिया,भांडेर से भाजपा के पूर्व विधायक डॉ.आशाराम अहिरवार को न्यायालय द्वारा स्थाई वारंटी घोषित किया गया है। इन दिनों चूंकि स्थाई वारंटियों की धरपकड़ चल रही है, इसलिए आशाराम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पार्टी दबिश दे रही है। जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक डॉ. आशाराम पुत्र माधौराम अहिरवार निवासी बुंदेला कॉलोनी पर वर्ष 2005 में चेक बाउंस का प्रकरण क्रमांक 350d05 दर्ज हुआ था।
पुलिस ने प्रकरण को न्यायालय में प्रस्तुत किया लेकिन पूर्व विधायक आशाराम न्यायालय में हाजिर नहीं हुए। जिसके चलते दो जुलाई 2013 को न्यायालय ने पूर्व विधायक डॉ. आशाराम को स्थाई वारंटी घोषित कर दिया। तभी से डॉ. आशाराम फरार चल रहे हैं। कोतवाली पुलिस लगातार विधायक की गिरफ्तारी की तलाश में है लेकिन आशाराम फरार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *