नई दिल्ली,यमुना में जलस्तर के खतरे के निशान के पार जा चुका है। यमुना में जलस्तर 205.53 मीटर के ऊपर जाने के बाद रेलवे ने सुरक्षा कारणों से लोहा पुल से रेलगाड़ियों का परिचालन बंद कर दिया है। इस पुल ने पुरानी दिल्ली व दिल्ली से रोज लगभग 150 से अधिक रेलगाड़ियां गुजरती हैं। रेलगाड़ियों के बेहतर परिचालन के रेलवे ने 27 पैसेंजर रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया है। वहीं 07 रेलगाड़ियों के मार्ग में परिवर्तन कर दिया गया है। 14 मेल व एक्सप्रेस रेलगाड़ियों को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से होते हुए चलाया जाएगा। वहीं तीन मेल एक्सप्रेस को आंशिक तौर पर रद्द किया गया है। रेलवे की ओर से यमुना पुल पर एक विशेष तरह का उपकरण लगाया है। इसके जरिए रेल अधिकारियों को हर मिनट मैसेज के जरिए यमुना में जल स्तर का पता लग रहा है। यमुना के लागातार बढ़ते जल स्तर को ध्यान में रखते हुए रेलवे के लोहा पुल के निचले हिस्से में बनी सड़क पर यातायात रविवार को ही बंद कर दिया गया था। इस संबंध में शहादरा जिले के जिलाधिकारी की ओर से एक पत्र जारी कर तत्काल लोहा पुल सड़क यातायात बंद करने के निर्देश जारी किए गए थे। इस संबंध में स्थानीय पुलिस और ट्रैफिक अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं
यमुना ने दिखाया रौद्र रूप 50 से अधिक रेलगाड़ियां प्रभावित