मां की भावुक अपील काम आई,अपहृत पुलिसकर्मी को आतंकियों ने छोड़ा

श्रीनगर,घाटी में आतंकियों ने शुक्रवार की रात को बंदूक की नोक पर मुदासिर अहमद लोन को अगवा कर लिया था। मुदासिर स्पेशल पुलिस ऑफिसर है उनका पुलवामा से अपहरण कर लिया गया। इससे पूर्व जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक आरक्षक को अगवा कर हत्या आतंकियों ने कर दी थी। सूत्रों के मुताबिक तीन हथियारंबद आतंकी त्राल के चनकातर गांव में स्थित मुदासिर के घर में घुस गए और उन्हें जबरन एक अज्ञात स्थान पर ले गए। हालांकि इसके बाद शनिवार को देर रात आतंकियों ने उन्हें छोड़ दिया। अभी इस मसले पर पूरी जानकारी नहीं मिल सकी है। बेटे को आतंकियों द्वारा अगवा किए जाने के बाद मुदासिर की मां ने शनिवार की शाम को एक विडियो रिलीज किया गया था। इस विडियो में मुदासिर की मां ने भावुक अपील करते हुए अपहरणकर्ताओं से बेटे को जिंदा छोड़ने की अपील की थी। बता दें कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर में एक और जवान को अगवा करने के बाद आतंकियों ने हत्या कर दी थी। छुट्टी पर चल रहे जम्मू-कश्मीर पुलिस के आरक्षक सलीम शाह का दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में मुतालहामा इलाके स्थित उनके घर से अपहरण कर लिया गया था। इसके बाद 21 जुलाई को कुलगाम में उनका गोलियों से छलनी शव बरामद हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *