गप्टिल ने टी-20 ब्लास्ट लीग में 35 गेंदों में ही शतक बनाया

लंदन,न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने इंग्लैंड में जारी टी-20 ब्लास्ट लीग में केवल 35 गेंदों पर ही शतक लगाकर एक नया रिकार्ड बनाया है। वारसेस्टरशर की ओर से खेलते हुए गप्टिल ने 38 गेंदों में ही 102 रनों की तूफानी पारी खेली। गप्टिल ने अपनी शतकीय पारी में 12 चौके और 7 छक्के लगाए। यह टी-20 का चौथा सबसे तेज शतक है। इस तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत ही वारसेस्टरशर ने नॉर्थहैम्पटनशर से मिले 188 रनों के लक्ष्य को 13.1 ओवर में ही हासिल कर लिया। इससे पहले नॉर्थहैम्पटनशर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 187 रन बनाए। इस दौरान रिचर्ड लेवी ने सबसे अधिक 39 रनों की पारी खेली, जबकि स्टीवन क्रुक ने 33 रन बनाए। वहीं जवाब में वारसेस्टरशर की ओर से पैट्रिक ब्राउन ने 3, बर्नार्ड और मोइन अली ने दो-दो विकेट लिए।
188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वारसेस्टरशर टीम की ओर से गप्टिल ने पहली 8 गेंदों में 6 रन बनाए थे पर चौथे ओवर में 4 चौके और 1 छक्का लगाकर मैच का रुख अपनी ओर कर दिया। उन्होंने 20 गेंदों में अर्धशतक बना दिया। जबकि 35 गेंदों में शतक वह 11वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हुए। इसके बाद जो क्लार्क 61 और ट्रैविस हेड ने नाबाद 20 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *