लखनऊ, राज्य में तीन अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो गई है, जबकि अनेक लोग घायल हो गए हैं। पहली घटना जौनपुर में हुई जहां एक अनियंत्रित ट्रेलर ने दस लोगों को कुचल दिया, जिनमें छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हैं। मथुरा में हुई एक अन्य घटना में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया है। कासगंज में एक कार एक बिजली के खंभे से टकरा गई, जिसमें दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। ट्रेलर ने दस को रौंदा, छह की मौत जौनपुर में वाराणसी हाईवे के जलालपुर चौराहे पर रविवार सुबह एक अनियंत्रित ट्रेलर ने दस लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रेलर को आग को आग लगा दी। हादसे के बाद इलाके में पैदा हुए तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। मथुरा में 3 बाइकसवार युवकों की मौत मथुरा के हाईवे थानाक्षेत्र में एक अनियंत्रित ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई। तीनों बाइक सवार युवक मथुरा जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे तीनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। खम्बे से टकराई कार, 3 लोगों की मौत कासगंज के गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र के एटा रोड पर श्रद्धालुओं से भरी कार एक बिजली के खम्बे से जा टकराई। इस हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अलीगढ ले जाया गया है। सभी श्रद्धालु बदायूं के रहने वाले हैं और शिकोहाबाद जा रहे थे।
हादसों का रविवार, उप्र में तीन अलग-अलग हादसों में 12 लोगों की जान गई