बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर, रुंध हेलक बांध लबालब

भरतपुर,प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बारिश का दौर जारी है। बारिश के चलते नदी नाले उफान पर हैं। शनिवार रात को करौली के टोडाभीम कस्बे और रविवार को सुबह भरतपुर में जोरदार बारिश हुई। तेज बारिश से टोडाभीम में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। भरतपुर में तेज बारिश के चलते रुंध हेलक बांध हुआ लबालब हो गया। बांध के लबालब हो जाने के बाद जिला कलेक्टर ने बांध का एक गेट खोलने के निर्देश दिए हैं। करौली के टोडाभीम कस्बे और आसपास के इलाके में शनिवार देर रात हुई जोरदार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। खेत तालाब बन गए तो सड़कों पर नदियां बह निकलीं। बारिश से राजोली गांव के तालाब की पाल टूटने से पानी गांव में पानी घुस गया। इससे कई घरों में चारा, अनाज और सामान भीग गया, वहीं माननौज गांव में एक घर की दीवार गिर गई। टोडाभीम कस्बे में तेज बारिश का दौर जारी रहने से बाजारों में पानी भर गया। क्षेत्र में सड़कों पर बनी पुलिया के ऊपर पानी बहने से की जगह आवागमन भी बाधित हुआ है।
भरतपुर शहर में 134 मिमी बारिश
भरतपुर में जोरदार बारिश से रुंध हेलक बांध पूरी तरह से लबालब हो गया। इस पर जिला कलेक्टर ने बांध का एक गेट खोलने के निर्देश देने के साथ ही जिले के अन्य बांधों की भी रिपोर्ट मांगी है। भरतपुर में बारिश का दौर रविवार सुबह ही शुरू हो गया था, जो कि करीब पांच घंटे तक जारी रहा। इस दौरान अकेले भरतपुर शहर में 134 मिमी बारिश हो गई, वहीं कुम्हेर में 56 और डीग में 78 मिमी बारिश हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *