विदेश गये परिवार के घर लाखों की चोरी, चोरों ने घर में बैठकर पी शराब और खाये काजू, बादाम

जबलपुर,गोरखपुर थाना अंतर्गत गुरुद्वारे के पीछे रहने वाले रिटायर्ड बैंक कर्मचारी अपने बेटे से मिलने ऑस्ट्रेलिया गये थे, और घर की रखवाली के लिये उन्होंने एक केयर टेकर रखा था। लेकिन जब कल सुबह संपर्क क्रांति से जबलपुर घर पहुंचे, तो उनके होश उड़ गये, घर के सभी ताले टूटे थे। और समान बिखरा पडा था। समान क्या क्या चोरी गया हैं इसका अभी खुलासा नही हो पाया हैं। चोरी लाखों रुपये की बताई जा रही हैं। बताया गया है कि जिसको घर सौंपकर गये थे, उसकी पत्नी गर्भवती है और वह तीन दिनों के लिये गांव चला गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि चोरों ने पहले घर पर बैठकर शराब पी और काजू बादाम भी खाये, शराब की बोतल और बादाम के छिलके टेबिल पर पड़े हुये थे।
गोरखपुर पुलिस ने बताया कि बालक गोरखपुर गुरुद्वारे के पीछे निवासी राम सिंह गत १७ जून को परिवार के साथ आस्ट्रेलिया में रहने वाले अपने बेटे से मिलने गये थे। बालक राम सिंह घर की देखभाल का जिम्मा शिवकुमार नाम के एक लड़के को सौंप गये थे। कल सुबह वह संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से जबलपुर पहुंचे, घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि अंदर वाले कमरों में लगे ताले टूटे हुए हैं और शिवकुमार भी गायब हैं। बीआर सिंह ने शिवकुमार को फोन लगाया, लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला। पुलिस को मौके पर एक शर्ट मिला है जो संभवत: चोर का हो सकता हैं। चोरों ने घर में लगे वैâमरे पर शर्ट डाल दिया था, ताकि वह वैâमरे में वैâद न हो सकें। पुलिस ने सीसीटीव्ही वैâमरे के फुटैज निकाल लिये हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *