CG में 15 अगस्त तक 650 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोलने का लक्ष्य

रायपुर,आयुष्मान भारत योजना के तहत छत्तीसगढ़ में 650 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर 15 अगस्त 2018 तक प्रारंभ किए जाएंगे। इन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में गरीब परिवार के मरीजों के बेहतर इलाज के लिए 36 प्रकार की दवाइयां तथा 10 प्रकार की आवश्यक कीट शुरूआत में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदेश के बीजापुर जिले के जांगला में राष्ट्रव्यापी आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ इसी वर्ष 14 अप्रैल को बाबा साहेत डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जंयती पर किया था। योजना के तहत राज्य में 15 अगस्त के पहले 800 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की स्थापना किये जाने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और स्वास्थ्य मंत्री अजय चन्द्राकर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए तेजी से तैयारी की जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियो ने आज यहां बाताया कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में 12 प्रकार की सेवायें प्रदान की जा रही है। केन्द्र सरकार ने छत्तीसगढ़ में तेज गति से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के क्रियान्वयन की सराहना की हैं। अधिकारियों ने बताया कि इन वेलनेस सेंटरों के लिए छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन के माध्यम से दवाइयों और उपकरणों की पूर्ति जाएगी। वहां उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में स्थानीय क्रय के माध्यम से 25 हजार रूपए प्रति केन्द्र तक दवा खरीदी के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा राशि जारी किए जा चुके हैं। प्रदेष में 15 अगस्त के पहले 800 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की स्थापना को लेकर तैयारी की जा रही है। इसके लिये प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और उप स्वास्थ्य केन्दों्र की भवनों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में रंग-रोगन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *