रांची, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंग्लैंड दौरे से वापसी करते ही एक बार फिर अपना लुक बदल लिया है। इंग्लैंड दौरे पर जहां धोनी सफेद दाड़ी में नजर आ रहे थे वहीं स्वदेश लौटते ही वह अपने पुराने रंग में नजर आ रहे हैं।
एक कार्यक्रम के दौरान धोनी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं, जिसमें वह अपनी पत्नी साक्षी धोनी और अपनी बेटी जीवा धोनी के साथ पहुंचे। इस कार्यक्रम में उन्होंने ऑलिव ग्रीन कलर के कुर्ते के साथ ही ब्लेक कलर का बॉटम पहन रखा था। साथ ही धोनी पूरी तरह से क्लीन शेव में नजर आए। क्लीन शेव और छोटे बालों में धोनी काफी स्मार्ट लग रहे हैं। इंग्लैंड में अपनी धीमी बल्लेबाज और सफेद दाड़ी के कारण धोनी प्रशंसकों के निशाने पर रहे थे लोगों का मानना था कि धोनी को तेज खेलना चाहिये था।
स्वदेश लौटते ही धोनी का लुक बदला