पूर्व सांसद सुरेंद्र सिंह ठाकुर की पत्नी के पास मिले 2 जिंदा कारतूस

भोपाल,राजधानी के राजाभोज एयरपोर्ट पर शुक्रवार को पूर्व सांसद की पत्नी के बैग से दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। उन्हें यात्रा करने से रोक दिया और हिरासत में ले लिया गया। पूर्व राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह ठाकुर की पत्नी से गांधी नगर थाना पुलिस पूछताछ कर रही है। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें यात्रा करने से रोका तो उन्होंने एयरपोर्ट पर हंगामा शुरू कर दिया। इस पर सुरक्षाकर्मियों ने हिरासत में लेकर गांधी नगर थाने को सौंप दिया। एयपोर्ट पर पकड़े जाने की सूचना मिलते ही उनके परिजन और परिचित थाने पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि महिला के खिलाफ ऑम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *