वो मां जो चाहेंगी हम उनकी वो मदद करेंगे : शिवराज

सतना,मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के जन आशीर्वाद यात्रा पर दिए गए बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा, मध्यप्रदेश को 10 साल तक बर्बाद करने वाले अब यात्रा निकाल रहे हैं। जो मां का नहीं हुआ वो न्याय की बात कर रहा है। जन आशीर्वाद यात्रा लेकर सतना पहुंचे सीएम ने कहा कांग्रेस हमारी पिछलग्गू हो गयी है। जनआशीर्वाद यात्रा देखकर वो भी हमारे पीछे-पीछे यात्रा निकाल रही है।
सीएम ने रहा कि कांग्रेस अजब ग़ज़ब पार्टी है। पहले मध्यप्रदेश को तबाह-बर्बाद कर दिया। अब बड़ी-बड़ी बातें कर रही है। कमलनाथ के इस बयान पर कि “ये सरकार की अंतिम यात्रा है”, मुख्यमंत्री ने कहा, दिल बहलाने के लिए ग़ालिब ये ख़्याल अच्छा है। शिवराज सिंह ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा कि जो अपनी संस्कृति पर हमला करते हैं, वो मानसिक रूप से कुंठित हैं। वो आतकंवादी के घर जाते हैं। ये देशद्रोह है आतंकवादी को जी बोलते हैं। सीएम ने अजय सिंह पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा अजय सिंह की मां, साधारण महिला नहीं हैं। वो अर्जुन सिंह की पत्नी हैं वो मां जो चाहेंगी हम उनकी वो मदद करेंगे। हम सब उनके साथ हैं। सीएम ने कहा कांग्रेस धोख़ेबाज़ पार्टी है। इतिहास इस बात का गवाह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *