जम्मू,वैष्णोदेवी जा रहे श्रद्धालुओं के ऊपर चट्टान गिरने की घटना हुई है। इस हादसे में पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि 25 से ज्यादा श्रद्धालु जख्मी हो गए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक वैष्णो देवी जा रहे श्रद्धालु रास्ते में एक झरने के पास नहाने के लिए रुक गए। झरने में नहाने के दौरान ही श्रद्धालुओं के ऊपर एक चट्टान गिर गई। इसमें पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक श्रद्धालु जख्मी हैं। सभी को पास में मौजूद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के फौरन बाद मौके पर सेना और पुलिस के जवान पहुंच गए। उन्होंने घायलों को फौरन अस्पताल पहुंचाया। राज्य में बीते कुछ समय से काफी बारिश हो रही है। आशंका हैं कि भारी बारिश के बाद ही यह लैंडस्लाइड हुई है। श्रद्धालुओं के ऊपर भारी पत्थर गिरने से वहां भगदड़ मच गई। बताया जा रहा कि अधिकतर श्रद्धालु स्थानीय थे।
श्रद्धालुओं पर गिरी चट्टान, 5 की मौत, 25 से अधिक जख्मी