मार्क जकरबर्ग को पीछे छोड़ने की तैयारी में हॉट काइली जेनर

लंदन,अमेरिकी रियलिटी टीवी स्टार 20 साल की काइली जेनर अमेरिका की सबसे कम उम्र की ‘सेल्फ मेड’ अरबपति बनने वाली हैं। मशहूर पत्रिका फोर्ब्स ने यह जानकारी दी। काइली ने दो साल पहले फरवरी में काइली कॉस्मेटिक कंपनी बनाई थी कंपनी अबतक लगभग 63 करोड़ डॉलर के प्रॉडक्ट दुनियाभर में बेच चुकी हैं। फोर्ब्स के मुताबिक टेलीविजन प्रोग्राम और बिजनस से काइली की कंपनी की वैल्यू 90 करोड़ डॉलर हो गई है। जेनर का कंपनी पर पूरा मालिकाना हक है। इसकी शुरुआत 29 डॉलर के लिप किट से की गई थी। लिप्स्टिक के मैचिंग सेट और लिप लाइनर सबसे पहले पॉप्लयुर हुए। फोर्ब्स ने उन्हें अपने बलबूते पर सबसे अमीर बनने वाली सबसे कम उम्र की अमेरिकी महिला बताया है। अगर ऐसी ही वृद्धि चलती रही तो आगे के 3 वर्षों में वह मार्क जकरबर्ग को भी पछाड़ देंगी। फोर्ब्स की कवर स्टोरी को ट्वीट करते हुए जेनर ने लिखा,धन्यवाद फोर्ब्स,इस आर्टिकल और पहचान के लिए। मेरी किस्मत है कि मुझे जो अच्छा लगता है वह रोज करती हूं। काइली जेनर पहली बार मीडिया में रिऐलिटी शो,कीपिंक अप विद द कादर्शियन’ में आईं। तबवह 10 साल की थीं। जेनर अपनी मां की सबसे छोटी बेटी हैं। वह पांच बहने हैं। जेनर के इंस्टाग्राम पर लगभग 2.5 करोड़ फॉलोअर हैं। ट्विटर पर 1.6 करोड़ लोग उन्हें फॉलो करते हैं। फोर्ब्स के मुताबिक कंपनी में केवल 7 फुल टाइम और 5 पार्ट टाइम कर्मचारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *