कटनी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की खाली बोगी में आदिवासी किशोरी से बलात्कार

कटनी,मध्यप्रदेश के कटनी रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन की खाली बोगी में एक आदिवासी किशोरी से कथित तौर पर बलात्कार किया गया। इस लड़की को शादी का झांसा देकर उसकी मामी ने ही कथित तौर पर उसे 25,000 रुपये में एक युवक को पांच जुलाई को बेचा था। तब से वह अपने घर में उसके साथ बलात्कार कर रहा था और कल दोपहर उसके दोस्त ने ट्रेन की खाली बोगी में इस लड़की के साथ रेप किया।
​पुलिस ने बलात्कार करने के मामले में दो आरोपियों शिवम (26) और उसके दोस्त यशवंत (27) को कटनी रेलवे स्टेशन में प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर खड़ी ट्रेन की खाली बोगी से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा, ‘यशवंत ने बोगी में उससे दुष्कर्म किया। जीआरपी ने उसे और उसके दोस्त शिवम को रंगे हाथों धर दबोचा।’
त्रिवेदी ने बताया, ‘अपने माता-पिता से अनबन के चलते यह लड़की सीधी में अपनी मामी के घर रह रही थी। इसकी मामी ने शादी का झांसा देकर उसे 5 जुलाई को शिवम को 25,000 रुपये में बेचा था। खरीदने के बाद शिवम उसे सागर के गढ़ाकोटा में अपने घर ले गया और तब से उसे अपनी हवस का शिकार बना रहा था।’ उन्होंने कहा कि पीड़िता को शक हुआ कि उसकी शादी नहीं बल्कि सौदा हुआ है। नाबालिग के विरोध करने पर शिवम उसे वापस सीधी छोड़ने के लिए कटनी पहुंचा, जहां उसने अपने दोस्त यशवंत से मदद मांगी। इस बीच, यशवंत ने भी ट्रेन की खाली बोगी में उसके साथ बलात्कार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *