23 IPS स्थानांतरित,कई पुलिस कप्तान बदले हिंगणकर शिवपुरी और गौर को सतना का SP बनाया

भोपाल,राज्य शासन द्वारा भापुसे के 23 अधिकारियों के स्थानांतर कर नई पदस्थापना के आदेश जारी किये गए हैं,सरकार ने मुकेश कुमार जैन, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, सायबर पुलिस मुख्यालय, भोपाल से वि.क.अ./ अ.म.नि. मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली, राजेश गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, विशेष अभियान, पुलिस मुख्यालय भोपाल के साथ -साथ विशेष कर्तवयस्थ अधिकारी, संस्कृति विभाग एवं प्रभारी सांची विश्वविद्यालय का अतिरिक्त प्रभार से वर्तमान कार्य के साथ – साथ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, सायवर, पुलिस मुख्यालय, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार, राजाबाबू सिंह, पुलिस माहानिरीक्षक, सुरक्षा एवं समन्वय, म.प्र. भवन, नई दिल्ली से पुलिस महानिरीक्षक, बिसबल, जबलपुर, जी.जी. पाण्डे पुलिस उप महानिरीक्षक, शिकायत, पुलिस मुख्यालय, भोपाल से पुलिस उप महानिरीक्षक, बिसबल, इन्दौर, राजेश कुमार हिंगणकर, पुलिस अधीक्षक, जिला सतना से पुलिस अधीक्षक जिला- शिवपुरी, अंशुमान सिंह पुलिस अधीक्षक जिला- देवास से पुलिस अधीक्षक, जिला रतलाम, मिथिलेश शुक्ला, सेनानी 13वी. वाहिनी, बिसबल, ग्वालियर से पुलिस अधीक्षक, जिला कटनी, तिलक सिंह पुलिस अधीक्षक, जिला- अशोकनगर से पुलिस अधीक्षक, जिला अनुपपुर, अमित सिंह पुलिस अधीक्षक, जिला रतलाम से पुलिस अधीक्षक, जिला जबलपुर, शशिकांत शुक्ला, पुलिस अधीक्षक, जिला – जबलपुर से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पलिस मुख्यालय, भोपाल, संतोष सिंह गौर, सेनानी, 25वीं वहिनी, बिसबल, भोपाल से पुलिस अधीक्षक, जिला – सतना, श्रीमती मोनिका शुक्ला पुलिस अधीक्षक, जिला – नरसिंहपुर से विभागीय समसंख्यक आदेश दिनांक 14.05.2018 द्वारास पुलिस अधीक्षक, नारकोटिक्स, इन्दौर के पद पर की गई पदस्थापना को संशोधित करते हुए सेनानी, 25 वीं वाहिनी, बिसबल, भोपाल, सुशील कुमार पाण्डे को शिवपुरी से ग्वालियर, सुनील कुमार जैन को अनूपपुर से अशोकनगर, गौरव कुमार तिवारी को छिंदवाडा से देवास, सिद्वार्थ बहुगुणा को भोपाल से इंदौर, अतुल सिंह को कटनी से छिंदवाडा, रियाज इकबाल को पन्ना से सिंगरौली, विवेक सिंह को इंदौर से पन्ना, विनायक वर्मा को भोपाल से छिंदवाडा, मनोज कुमार श्रीवास्तव को सीधी से उज्जैन, विनीत कुमार जैन सिंगरौली से जबलपुर, शशीन्द्र चौहान को इंदौर शिवपुरी पदस्थ किया गया है।

भापुसे अधिकारियों को पदोन्नति
राज्य शासन द्वारा निम्न भापुसे के अधिकारियों के पदोन्नति आदेश जारी किए गये है जो निम्नानुसार है –
एस.पी.सिंह, भापुसे (2000) उप पुलिस, महानिरीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग, पुलिस मुख्यालय, भोपाल को पदोन्नत कर पुलिस महानिरीक्षक , अअवि. पुलिस मुख्यालय भोपाल के पद पर पदस्थ किया गया है।
जी.अखेतो सेमा, भापुसे(1992), पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा, मप्र. पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड, जबलपुर को पदोन्नत कर पदस्थापना यथावत रखी गयी है। संजय राणा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक/ प्रबंध संचालक, मप्र पुलिस हाऊसिंग कार्पोरिशन , भोपाल को पदोन्नत कर विशेष पुलिस महानिदेशक/ प्रबंध संचालक, मप्र पुलिस हाऊसिंग कार्पोरिशन , भोपाल
के पद पर पदस्थ किया गया है। गौरव राजपूत , प्रभारी उमनि महिला अपराध, इन्दौर को पदोन्नत कर पुलिस महानिरीक्षक, महिला अपराध, इन्दौर के पद पर पदस्थ किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *