सलमान को पीछे छोड़ संजू ने तोड़ा बॉक्स ऑफिस का रिकॉर्ड

मुंबई,अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म ‘संजू को सन 2018 की सबसे बड़ी ओपनिंग मिली है। इस फिल्म ने पहले दिन के कारोबार के मामले में सलमान खान स्टारर ‘रेस-3, टाइगर श्रॉफ की ‘बागी-2, ‘पद्मावत और ‘वीरे दी वेडिंग जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। संजय दत्त के जीवन पर आधारित इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। और जैसे ही यह फिल्म प्रदर्शित हुई दर्शकों ने जम कर इसका स्वागत किया। कारोबार विश्लेषक रमेश बाला के अनुसार, ‘संजू’ ने ओपनिंग डे पर 32 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की है। इसी के साथ रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म को सन 2018 की सबसे बड़ी ओपनिंग मिली है। संग्रह के मामले में रणबीर कपूर की ‘संजू’ ने सलमान खान स्टारर ‘रेस-3’, टाइगर श्रॉफ की ‘बागी-2’, दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह और शाहिद कपूर अभिनीत ‘पद्मावत’ को पीछे छोड़ दिया है।
सलमान खान स्टारर ‘रेस-3’ ने पहले दिन 29.17 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। रणबीर कपूर की ‘संजू’ यह आंकड़ा पार करते हुए साल में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन गई है। पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में 25.10 करोड़ के साथ ‘बागी-2 तीसरे स्थान पर है, 19 करोड़ रुपए के साथ पद्मावत चौथे और वीरे दी वेडिंग पांचवे स्थान पर है।
मालूम हो कि, ‘मुन्नाभाई’ सीरीज के जरिए संजय दत्त के कैरियर की बेहतरीन फिल्में देने वाले राजकुमार हिरानी ने ‘संजू’ में उनकी जिंदगी को ही परदे पर उतार दिया है और दर्शकों ने इसका जम कर स्वागत किया है। राजकुमार हिरानी ने रणबीर कपूर को परदे पर संजय दत्त बनाया है, और उन्होंने संजू के किरदार को बखूबी निभाया भी है। राजकुमार हिरानी ‘संजू में कहीं भी जजमेंटल नहीं हुए हैं, और उन्होंने संजय दत्त को किसी खाके में बांधकर पेश करने की कोशिश भी नहीं की है। राजकुमार हिरानी ने ‘संजू’ में संजय दत्त की ड्रग्स से जंग और मुंबई बम विस्फोट तथा आर्म्स एक्ट में नाम आने की वजह से जो-जो झेला उसको बखूबी दिखाने की कोशिश की है। ‘संजू’ पूरी तरह से संजय दत्त के जिंदगी में लिए गए कई गलत फैसले और उनकी वजह से पैदा हुए संघर्ष पर फोकस है। फिल्म का संगीत अच्छा है और पुराने दौर को भी जिंदा करता है।
‘संजू’ की जान, रणबीर कपूर हैं। ‘संजू’ का बजट लगभग 100 करोड़ का बताया जाता है, ऐसे में इसे बॉक्स ऑफिस पर कड़ी मेहनत करनी होगी, वैसे फिल्म को लेकर दर्शकों में अच्छा क्रेज है। जिस रफ्तार से ‘संजू’ बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है, उससे तो अनुमान लगाया जा सकता है कि फिल्म महज 3 दिन में ही अपनी लागत निकाल लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *