लैंडस्लाइड के बाद पूरी तरह से बंद हुआ मनाली-लेह हाइवे

शिमला,देश में बारिश का मौसम शुरू होते ही पहाड़ी इलाकों में दिक्कतें शुरू हो गई हैं। देश और दुनिया के टूरिस्टों की पसंदीदा जगह मनाली-लेह हाइवे पर शुक्रवार सुबह लैंडस्लाइड हुआ, जिसके कारण रास्ते बंद कर दिए गए हैं। लैंडस्लाइड के कारण यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण नदियां भी उफान पर हैं,इसके बाद सभी यात्रियों को अलर्ट पर रहने को कहा गया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार,लैंडस्लाइड के कारण वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है, जिसके कारण काफी लंबा जाम लग रहा है। बता दें कि लेह-मनाली हाइवे टूरिस्टों के लिए काफी पसंदीदा जगह है। मनाली से लेह के लिए काफी टूरिस्ट बाइक-कार से हाइवे के जरिए ही निकलते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *