डेमी ने बिना शराब को छुए छह साल बिताने पर मनाया जश्न

लॉस एंजेलिस,अमेरिकी गायिका डेमी लोवेटो ने कहा कि जिंदगी वास्तव में बहुत मजाकिया है। गायिका डेमी लोवेटो ने इस साल बिना शराब को छुए छह साल बिताने का जश्न मनाया। उन्होंने 21 जून को अपने नए भावनात्मक गीत से अपने प्रियजनों से माफी मांगी और इसके बाद स्पेन के बार्सिलोना में मंच से दर्शकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘‘जिंदगी कई बार बहुत मजाकिया होती है। यह मुश्किल हो सकती है, लेकिन अधिकांश भाग में अगर आप वह काम करते हैं, जिससे आपको खुशी मिलती है और स्वतंत्रता महसूस होती है, तो आप अद्भुत जीवन बिता सकते हैं। दुनिया भर में अपनी गीत रिलीज करने के कुछ घंटों बाद 25 वर्षीय स्टार ने लाइव प्रस्तुति दी थी। गीत में वह कह रही हैं मां, मुझे बहुत खेद है कि मैं अब संयमी नहीं हूं और पिताजी फर्श पर ड्रिंक फेंकने के लिए मुझे माफ करें। उन्होंने अपने प्रशंसकों से भी माफी मांगी और स्वीकार किया कि वह उनके लिए एक अच्छा उदाहरण बनना चाहती है कि वह ‘सिर्फ इंसान’ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *