रेपिनो, कप्तान हैरी केन के हैट्रिक गोल और जॉन स्टोन के दो गोल व लिंगार्ड के एक गोल की मदद से इंग्लैंड ने पनामा को एक गोल की जवाब में 6 गोल से रौंदकर अंतिम 16 में अपना स्थान बना लिया है। इंग्लैंड के 6 गोल के जवाब में पनामा ने एक मात्र गोल दागा। पनामा के बलोय ने 78वें मिनट में अपनी टीम की ओर से पहला गोल दागा और स्कोर 6-1 पर पहुंचाया। केन ने मौजूदा विश्वकप में दूसरा हैट्रिक गोल दागा। पहले हाफ में इंग्लैंड की टीम ने पांच और हाप टाइम के बाद अभी तक एक गोल दागा। केन ने दूसरे हाफ में 62वें मिनट में अपना तीसरा और टीम के लिए 6ठा गोल दागा।
स्टोनस ने खेल के 8वें मिनट में पहला गोल दागा। उसके बाद कप्तान केन ने 22वें मिनट में दूसरा गोल दागा। डिफेंडर्स जेस लिंगार्ड ने 36वें मिनट में तीसरा और 40वें मिनट में स्टोन ने अपना दूसरा और टीम के लिए चौथा गोल दागा। पांचवां गोल कप्तान केन ने पेनाल्टी के रूप में दागा और स्कोर को 6-0 पर पहुंचाया.
यह पहला मौका है इस विश्वकप में जब कोई टीम ने पहले हाफ में पांच गोल दागे हों।
दो बार के प्रीमियर लीग के गोल्डन बूट विजेता केन 1990 में गैरी लिनेकर के बाद विश्व कप में इंग्लैंड की ओर से किसी मैच में दो गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने जिससे टीम ने विश्व कप के अपने पहले मैच में ट्यूनीशिया को हराया।
हैरी केन की हैट्रिक, इंग्लैंड ने पनामा को 6-1 से रौंदकर 16 में बनाई जगह