मध्यप्रदेश में मानसूनी झमाझम, सोमवार को भोपाल पहुंचेगा!

भोपाल,मध्यप्रदेश के लोगों के लिए खुशखबरी है। मानसून का इंतजार खत्म हुआ। मानसून ने अनुमान से करीब 30 घंटे पहले ही प्रदेश में दस्तक दे दी। मध्यप्रदेश मौसम विभाग के वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने वाट्सएप पर सूचना दी है कि रविवार दोपहर मानसून ने प्रदेश के बुरहानपुर, अलीराजपुर, बड़वानी, खंडवा और खरगोन जिलों से प्रवेश किया। फिलहाल इसकी रफ्तार ठीक है। शनिवार को मानसून दक्षिणी गुजरात, महाराष्ट्र को पूरा कवर करता हुआ विदर्भ से छत्तीसगढ़ होते हुए ओडिसा, पश्चिम बंगाल तक पहुंच गया था। शुक्ला ने बताया कि अगले 24 घंटे में ये भोपाल पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून की चाल अच्छी है। इसे ऊपरी दबाव भी मिल रहा है।
एक हफ्ते में पूरे प्रदेश में बरसेगा
शुक्ला ने बताया कि अगले सप्ताह के आखिरी तक ये पूरे मध्य प्रदेश को कवर कर लेगा। मानसून की आने के पूर्वानुमान के साथ ही कृषि विभाग ने भी किसानों के लिए सलाह जारी कर दी है।
इन रास्तों से आया मानूसन
मुंबई, सूरत, जलगांव, अमरावती, नागपुर, गोंदिया से बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा। गुजरात के भरूच से बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला।
ऐसे आता है मानूसन
करीब तीन किमी ऊपर हवा में 90 फीसदी नमी होना चाहिए। मौजूदा हवा का रुख बदलकर दक्षिण-पश्चिमी होना चाहिए। एक या दो दिन लगातार ज्यादा मात्रा में पानी बरसना चाहिए।
दस फीसदी की कमी
देश में हालांकि इस बार सामान्य मानसून की बात कही गई है। लेकिन पहले 23 दिनों के आंकड़ों को देखें तो बारिश में दस फीसदी की कमी है। अब तक 110 मिमी बारिश होनी चाहिए लेकिन 99.5 मिमी बारिश ही दर्ज की गई है। उत्तर पश्चिम भारत में 24, पूर्वोत्तर में 29 और मध्य भारत में 9 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। दक्षिणी हिस्से में सामान्य से 29 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *