मुंबई,बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का अपने से कम उम्र वाले अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ रिलेशन की खबरें तो बहुत आ चुकी हैं, लेकिन यहां हम आपको बतलाने जा रहे हैं कि दोनों एक साथ हाथ में हाथ डाले भी घूमते नजर आ रहे हैं। अक्सर साथ में देखे जाने वाले इस जोड़े पर मानों दुनियाभर की नजरें लगी हुई हैं। अब चूंकि प्रियंका चोपड़ा के साथ निक भारत में हैं, अत: वो क्या कर रहे हैं, कहां जा रहे हैं और कौन उनके साथ है, इन तमाम बातों का ध्यान खासतौर पर मीडिया रख रहा है और मौका मिलते ही इन दोनों को स्पॉट कर लिया जाता है। इसी अंदाज में अब बतलाया जा रहा है कि प्रियंका ने निक को अपनी जिंदगी की सबसे खास इंसान यानि मां मधु चोपड़ा से मिलवाने के लिए मुंबई लाई हैं। ऐसे में प्रियंका ने अपनी मां और निक की मुलाकात डिनर पर करवाई, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इससे पहले डिनर के लिए एक ही गाड़ी में निकले निक-प्रियंका को कैमरे में कैद कर लिया गया। तस्वीरें देख मालूम चला कि अब प्रियंका और निक का अंदाज बदल गया है, क्योंकि दोनों ही एक-दूसरे का हाथ थामें चलते नजर आए। इन तस्वीरों में प्रियंका-निक के बीच की केमिस्ट्री बताती है कि दोनों एक-दूसरे के कितने करीब हैं। इन तस्वीरों को देखकर तो यही कहा जा रहा है कि प्रियंका और निक ने अपने रिलेशन को अब दुनिया के सामने स्वीकार करने का फैसला ले लिया है। यही नहीं बल्कि प्रियंका चोपड़ा का निक को अपनी मां से मिलाना भी बताता है कि रिलेशन को लेकर दोनों ही गंभीर हैं। अब आपको बतलाते चलें कि डिनर के लिए प्रियंका ने जहां ब्लैक एंड व्हाइट कॉम्बिनेशन की ड्रेस पहनी तो वहीं निक व्हाइट टी-शर्ट और ग्रे पैंट में नजर आए। ड्रेसिंग लुक में जब प्रियंका और निक हाथ पकड़ साथ-साथ चले तो देखने वालों की नजरें थम गईं और कैमरे के क्लिक थे कि रुकने का नाम ही नहीं ले रहे थे। इन कैमरों के जरिए बेहद खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं।