‘शंघाई फिल्म फेस्टिवल’ में चीन में रानी मुखर्जी की ‘हिचकी’ की धूम

शंघाई, चीन में अभिनेत्री रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म हिचकी को काफी प्रतिसाद मिल रहा है। शंघाई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इसे देखने के बाद लोगों ने खड़े होकर तालियां बजाईं। यह फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन दिखायी गई। इस मौके पर फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा भी यहां मौजूद थे। इस मूवी में रानी ने टॉरेट सिंड्रोम से पीड़ित महिला का किरदार निभाया था। जिसे बार-बार हिचकियां आती हैं, लेकिन फिर भी वो टीचर बनना चाहती हैं। मल्होत्रा ने ट्वीट किया- “विदेशी लोगों की ओर से खड़े होकर सराहा जाना, कितने सम्मान की बात है। उन्होंने सबटाइटिल के साथ फिल्म देखी और फिर आंसू और खुशी के साथ बाहर निकले। उन्होंने इसके लिए एसआईएफएफ को शुक्रिया कहा। मल्होत्रा ने कार्यक्रम के फोटो का कोलाज भी साझा किया। फिल्म के शामिल होने से पहले निर्देशक सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा था कि यह सम्मान और बड़ा मौका है। मल्होत्रा ने कहा था, “मैं पूरी तरह से शंघाई अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव में बेल्ट और रोड फिल्म वीक में ‘हिचकी’ पेश करने की उम्मीद कर रहा हूं। यह बड़ा सम्मान और एक शानदार अवसर है और मैं अपनी फिल्म के इसमें शामिल होने के लिए बहुत आभारी हूं।” बता दें कि शंघाई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में बेल्ट और रोड वीक के हिस्से के रूप में रानी मुखर्जी की ‘हिचकी’ दिखाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *