मकान में घुसा ट्रक, छह की मौत, चार घायल

कानपुर,मिट्टी से भरा ट्रक शनिवार सुबह एक मकान में जा घुसा, जिससे तीन किशोरियों सहित छह लोगों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गये। बताया जाता है कि ट्रक की रफ्तार काफी अधिक थी। चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वह सडक किनारे बने मकान से जा टकराया। घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर महाराजपुर के निकट की है। मृतकों की पहचान कल्लू कुरेशी (55), वसीम कुरेशी (25), यासमीन (23), शमियन (18), जरीना (16) और सोहना (14) के रूप में की गयी है। घायलों को कांशीराम ट्रामा सेंटर और लाला लाजपतराय अस्पताल में दाखिल कराया गया है। दो की हालत गंभीर बतायी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *