प्रतिबंध के बावजूद सईद ने अदा की नमाज

लाहौर,मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के संगठन जमात-उद-दावा को भले ही पाकिस्तान सरकार ने गैरकानूनी घोषित कर दिया हो। लेकिन, उसने शनिवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में कड़ी सुरक्षा के बीच ईद-उल-फितर की नमाज की अगुआई की। इलाके को सुरक्षित रखने के लिए पुलिसकर्मियों को स्टेडियम के अंदर और बाहर तैनात किया गया था। सईद के अपने सुरक्षाकर्मी भी उनके साथ थे। जमात-उद-दावा प्रमुख ने इस मौके पर भाषण भी दिया और पाकिस्तानी नागरिकों से कश्मीर के लोगों का पूरा समर्थन करने को कहा। बता दें कि पाकिस्तान में सईद का संगठन प्रतिबंधित है। लेकिन, उसे रैलियों और सभाओं की अगुआई करने की अनुमति है। अमेरिका ने जून, 2014 में जमात-उद-दावा को एक विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया था। बावजूद इसके सईद के आंतकी संगठन की गतिविधियां लगातार जारी है। सईद आने वाले दिनों में पाकिस्तान में चुनाव लडऩे की तैयारी कर रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *