फीफा विश्व कप का आगाज आज से

नई दिल्ली,दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेल फुटबॉल का फीवर चरम पर है। गुरुवार से फीफा विश्व कप-2018 का आगाज होने जा रहा है। इस बार इसका आयोजन रूस के 11 शहरों में किया जा रहा है। दुनिया के साथ ही भारत में भी इस विश्व कप को लेकर दीवानगी दिखाई देने लगी है। रूस इस प्रतियोगिता की मेजबानी पहली बार कर रहा है।
15 जुलाई तक चलने वाले इस महासमर में दिग्गज खिलाडिय़ों पर दुनिया की नजर रहेगी। इनमें गत उपविजेता अर्जेंटीना के स्टार लियोनल मेसी जो इस बार विश्व कप में कप्तान के रूप में सर्वाधिक गोल दागने का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। वे महान खिलाड़ी हमवतन डिएगो मैराडोना से मात्र 3 गोल पीछे हैं। वहीं, पुर्तगाल आज तक विश्व कप का खिताब नहीं जीत पाया है। लेकिन, क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने खेल से दुनिया को जीतने का माद्दा रखते हैं। सर्वाधिक 5 बार की चैंपियन ब्राजील में इस बार उत्साह की कमी देखी गई है। वहीं, जर्मनी, फ्रांस, इंग्लैंड, स्पेन पर भी सभी की नजरें रहेगी। देखना यह है कि इस बार चैंपियन कौन बनता है।
लुज्निकी स्टेडियम में उद्घाटन और फाइनल
फीफा विश्व कप में 31 टीमें क्वालीफाई होकर आई है, जबकि मेजबान रूस को सीधे प्रवेश दिया गया है। रूस के लुज्निकी स्टेडियम में फीफा विश्व कप का पहला और फाइनल मैच खेला जाएगा।
विश्व कप नंबर गेम
– 32 टीमें दुनिया की करेंगी चुनौती पेश
– 8 ग्रुप में बांटा गया है सभी टीमों को
– 02 टीमें हर ग्रुप से प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंंचेगी
– 64 मुकाबले खेले जाएंगे एक माह के इस संग्राम में
– 11 शहरों में होंगे 32 टीमों के बीच मुकाबले
– 05 टीमें एशिया से ऑस्ट्रेलिया, ईरान, जापान, सउदी अरब, द.कोरिया
– 14 सबसे ज्यादा टीमें यूरोप से खेलेगी
– 15 जुलाई को खेला जाएगा विश्व कप फाइनल
400 मिलियन डॉलर का इनाम
विजेता: 2.56 अरब रुपए से अधिक
उपविजेता: 1.87 अरब रुपए से अधिक
तीसरा स्थान: 1.60 अरब रुपए से अधिक
चौथा स्थान: 1.47 अरब रुपए से अधिक
(इसके अलावा क्वार्टर फाइनल, राउंड ऑफ 16 और ग्रुप चरण में बाहर होने वाली टीमों को भी राशि दी जाएगी)
उद्घाटन मुकाबला
रूस वि. सउदी अरब
(रात 8:30 बजे से सोनी पर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *