महिला हॉकी : स्पेन ने भारत को 3-0 से हराया

मैड्रिड, भारतीय महिला हॉकी टीम को स्पेन ने पांच मैचों की सीरीज के पहले मैच में 3-0 से हरा दिया। इस मुकाबले के दौरान भारतीय टीम अच्छे खेल के बाद भी अवसरों को गोल में नहीं बदल पाने के कारण हारी। स्पेन ने पहले क्वार्टर में ही एक गोल कर बढ़त हासिल कर ली। स्पेन की ओर से 26 वर्षीय बोनास्त्रे ने छठे मिनट में गोल किया। इसके बाद स्पेन की ओर से लोला रियरा ने (48वें और 52वें मिनट) गोल दागे। वहीं भारतीय टीम को भी गोल करने के अवसर मिले पर टीम उनका लाभ नहीं उठा पाई।
कप्तान रानी रामपाल के पास 14वें मिनट में बहुत अच्छा मौका था पर उनका शाट बाहर चला गया। भारत ने दूसरे क्वार्टर की अच्छा प्रयास किया। अनुपा बार्ला ने 19वें मिनट में गोल करने शाट दागा पर स्पेनिश गोलकीपर मारिया रूइज ने बचा दिया। अगले मिनट में ही रानी को मौका मिला पर वह फिर से नाकाम रही। भारत को 24वें मिनट में पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन शाट बाहर चला गया। इसके दो मिनट स्पेन ने हमला किया पर गोलकीपर सविता ने यह संकट टाल दिया। तीसरे क्वार्टर के शुरू में भी उन्होंने पेनल्टी कार्नर पर गोल होने से बचाया। दूसरी तरफ रानी के शाट का मारिया रूइज ने अच्छा बचाव किया।
अंतिम क्वार्टर में भारतीय टीम ने बराबरी का गोल करने कई प्रयास किये पर उसे सफलता नहीं मिली। इसी दौरान सुनीता लाकड़ा के सिर पर गेंद लगी और रेफरी ने स्पेन को पेनल्टी स्ट्रोक दे दिया। रियरा ने 48वें मिनट में इसे गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की। इसके चार मिनट बाद रियरा ने पेनल्टी कार्नर पर ड्रैग फ्लिक से गोल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *