एयर इंडिया को खरीदार नहीं मिला

नई दिल्ली , एयर इंडिया के रणनीतिक विनिवेश के लिए कोई खरीदार नहीं मिला है। नागर विमानन मंत्रालय ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।
सरकार को सार्वजनिक क्षेत्र की एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया की रणनीतिक हिस्सेदारी बिक्री में इच्छा जाहिर करने संबंधी जानकारी देने की आज (31 मई) अंतिम तारीख थी। मंत्रालय ने कहा, ‘लेन-देन सलाहकार ने सूचित किया है कि एयर इंडिया के रणनीतिक विनिवेश के लिए निकाले गए रुचि पत्र (ईओआई) के लिए कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।’ बयान में कहा गया है कि इस पर आगे की कार्रवाई उचित तरीके से तय की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *