नई दिल्ली ,एसबीआई ने फिक्स्ड टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी का एलान किया है। बैंक ने 1 करोड़ रुपये से कम राशि वाली टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दरें बढ़ाने की घोषणा की है। बैंक अब एक साल से लेकर 3 साल तक के रिटेल टर्म डिपॉजिट पर 0.25 फीसदी ज्यादा ब्याज देगा। अब रिटेल टर्म डिपॉजिट पर अब आपको 6.65 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। पहले रिटेल टर्म डिपॉजिट पर 6.40 फीसदी का ब्याज मिलता था।
एसबीआई ने रिटेल टर्म डिपॉजिट की दरें बढ़ाईं