मुंबई,दीपिका पादुकोण की नई इंस्टाग्राम पोस्ट देखी आपने? ऐसा शायद पहली बार है जब अभिनेत्री ने अपनी बहन के साथ इतनी फनी तस्वीर पोस्ट की है। क्या दीपिका ने ये तस्वीर अपने फैन को हसाने के लिए किया? नहीं। दरअसल ये तस्वीर दीपिका की ओर से अनीशा पादुकोण की उस पोस्ट का जवाब है जिसमें उन्होंने दीपिका की टांग खींची थी। कुछ घंटो पहले ही दीपिका पादुकोण की एक फनी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा,इतने थका देने वाले दिन के बाद,देखों मेरी बहन ने मुझे क्या भेजा है। इस तस्वीर में बहन को लेकर फनी कमेंट किया गया है कि उनका घर पर कैसा और पब्लिक में कैसा व्यवहार होता है।
दीपिका ने बहन अनीशा की इस तस्वीर का मजेदार जवाब देने का मन बनाया। दीपिका अनीशा की मुंह में लड्डू ठुसे हुए एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, जब आपकी मां बोले कि आपको प्लेट में दिए गए खाने को पूरा खत्म करना है दीपिका और अनीशा की इस क्यूट सिस्टर लव केमिस्ट्री ने चैट शो के एपिसोड की याद दिला दी। जब पादुकोण सिस्टर्स इस शो पर पहुंची थीं। अनीशा ने शो के शुरुआत में ही दीपिका के लिए कहा था, मिलिए दुनिया की सबसे ज्यादा परेशान करने वाली बहन से। जानकारी के लिए बता दें अनीशा दीपिका से 5 साल छोटी हैं और वह बेहतरीन गोल्फ प्लेयर हैं। वह इंटरनेशनल लेवल पर इस गेम में भारत को रिप्रजेंट कर चुकी हैं।
बहन ने इंस्टा पर यूं खींची दीपिका की टांग,फिर मिला यह जवाब