सेंसर बोर्ड ने हमें कभी परेशान नहीं किया: एकता कपूर

मुंबई,फिल्म निर्माता एकता कपूर का कहना है कि उन्हें अपनी आने वाली फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ की रिलीज को लेकर सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) के साथ कोई समस्या नहीं हुई। करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया की यह फिल्म अपने कुछ बोल्‍ड डॉयलॉग्‍स को लेकर चर्चा में है। फिल्‍म का ट्रेलर जारी होने के बाद फिल्‍म के संवादों को लेकर चर्चा होने लगी है। फिल्म के संगीत लॉन्च के मौके पर एकता कपूर ने कहा, सेंसर बोर्ड ने हमें किसी तरह से परेशान नहीं किया। मैं इस बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहती, हमें अभी सेंसर बोर्ड का प्रमाण पत्र नहीं मिला है। उन्होंने कहा, मेरे पिता सेंसर बोर्ड के पास प्रमाण पत्र के लिए गए थे, उनके साथ रिया भी गई थीं और अगर वे दोनों इकट्ठे जा सकते हैं तो इसका मतलब फिल्म में कोई शर्मनाक बात नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *