मप्र में पारा पहुंचा 46 डिग्री पार, देशभर में गर्मी का कहर

भोपाल,मध्यप्रदेश सहित उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। शनिवार को सीजन का सर्वाधिक गर्म दिन रहा। मध्यप्रदेश में पारा 46 डिग्री को पार कर गया, जबकि राजधानी भोपाल में पारा 45 डिग्री पहुंच गया। देश के उत्तरी और पश्चिम-दक्षिणी राज्यों में भीषण गर्मी और लू का दौर जारी रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश में शनिवार को राजधानी भोपाल में पारा 45 डिग्री पहुंच गया, जो इस सीजन का सर्वाधिक तापमान रहा। इससे पहले 23 मई को भोपाल में तापमान 44.4 डिग्री था। इस सीजन का सर्वाधिक तापमान शनिवार को खजुराहो और नौगांव में दर्ज किया गया। दोनों ही जिलों का तापमान 46.5 डिग्री रहा। इसके अलावा ग्वालियर में तापमान 46 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
बढ़ेगा तापमान, चलेगी लू
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में तापमान में वृद्धि की संभावना व्यक्त की है। विभाग के अनुसार, तापमान 44 डिग्री और इससे अधिक हो सकता है। इसके अलावा ग्वालियर, सागर, चंबल संभागों के जिलों, सतना, रीवा, उमरिया, होशंगाबाद, खरगौन, खंडवा, रायसेन, राजगढ़, बुरहानपुर और शाजापुर जिलों में लू चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *