कास्टिंग काउच से बचना चाहते है तो करे कंपलेन: आलिया

मुंबई,कास्टिंग काउच को लेकर आलिया भटट ने कहा कि इंडस्ट्री में ये सब होता ये काफी गलत बात है और ये रुकना चाहिए। अगर किसी को कास्टिंग काउच से फायदा होता है तो लोग ऐसा करते है। अगर आप इससे बचना चाहते है तो ये आपके ऊपर है क्योंकि ऐसा कुछ पता चलते ही आप अपने पैरेंट्स को इस बात की जानकारी दे सकते है या तो पुलिस में जाकर कंपलेन कर सकते है। आलिया भट्ट अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती है और हर सवाल का जवाब काफी ज्यादा खुलकर देती है। हाल ही में फिल्म राजी के लिए आलिया का काफी ज्यादा क्रेज देखने को मिल रहा है और ये आलिया का अब तक का सबसे अच्छा अभिनय माना जा रहा है। एक्ट्रेस आलिया भट्ट की इन दिनों अपनी फिल्म राजी को लेकर काफी चर्चा हो रही है। वहीं राजी फिल्म में आलिया की एकटिंग को खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं फिल्म को शानदार बिजनेस भी मिल रहा है। आपकों बता दें कि आलिया की फिल्म राजी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर 100 करोड़ क्लब में आने को तैयार है। वहीं आलिया भट्ट इन दिनो फिल्म राजी की सफलता का जश्न मना रही है। वहीं दूसरी ओर कास्टिंग काउच का मुद्दा काफी समय से बॉलीवुड में चल रहा है और हाल ही मे इस मामले मे अपनी अपनी राय देने की सेलेब्रेटीज की बाढ़ ऐसी आ गई थी। आपको बता दें कि खुद महेश भट्ट ने आलिया की तारीफ की है और उनको इसके लिए मुबारकबाद दी है। फिलहाल आलिया भट्ट काफी ज्यादा खुश है क्योंकि उनकी फिल्म काफी ज्यादा चल रही है लोग इसको पसंद कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *